सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। सारा का नाम सुनकर शुभमन गिल भी काफी खुश हो जाते हैं, लेकिन अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है। जिससे युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का दिल टूट सकता है। आईये जानते हैं इस वीडियो के बारे में।
सारा तेंदुलकर नजर आईं इस लड़के के साथ
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर सचिन बेटी सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक अनजान लड़के के साथ नजर आ रही है। इस अनजान का लड़के का नाम सिध्दार्थ केरकर बताया जा रहा है।
कई लोग इस लड़के को सारा का रूमड बाॅय फ्रेंड बताया जा रहा है। कई लोग इस खबर को सुनकर काफी खुश हो रहे हैं साथ ही सारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सिद्धार्थ और सारा को साथ कहीं किसी वीडियो में साथ देखा गया है। इसके पहले भी कई बार सारा को सिद्धार्थ के साथ हैंगआउट करते देखा गया है, लेकिन इसको लेकर सारा ने खुलकर कभी कुछ बयां नहीं किया है। यही कारण है कि कई सिद्धार्थ को सारा का रूमड बाॅयफ्रेंड बता रहे हैं। लेकिन इस खबर के आने से भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का दिल जरूर टूट जाएगा।
ALSO READ:शुभमन गिल नहीं कोई और है सारा तेंदुलकर का प्यार, सचिन तेंदुलकर की बेटी की डायरी से हुआ खुलासा
शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है नाम
आपको बता दें कि सिद्धार्थ के पहले सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता था। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे के फोटो पर कमेंट करते थे। इसके अलावा कई बार एक दूसरे का नाम सुनकर मुस्कराते भी थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
कुछ समय बाद शुभमन गिल एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नजर आने लगे हैं। दोनों को एक साथ न्यू ईयर पर एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस समय दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। इसके अलावा शुभमन गिल ने एक शो में भी सारा का जिक्र किया था।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से सूर्यकुमार यादव समेत इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, ये होगी 16 सदस्यीय टीम!