कल्याण। महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 32 साल की एक महिला ने 9वीं में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के यौन शोषण कर रही थी। उसने पहले लड़के को बातों में फंसाया और फिर शराबी बना दिया। इसके बाद उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़के की मां ने उसका फोन चेक किया। महिला के खिलाफ बाल यौन शोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़का अपने परिवार के साथ कल्याण पूर्व में रहता है। वह एक अंग्रेजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी बुआ नासिक में रहती हैं। नाबालिग बुआ से मिलने जाता रहता था। इसी दौरान नाबालिग को बुआ के पड़ोस में रहने वाली महिला से जान-पहचान हो गई। बुआ भी जब कल्याण आती, तो महिला को साथ लेकर आती थी। इससे भी नाबालिग और महिला में पहचान हो गई। फिर एक दिन महिला लड़के को देखकर आकर्षित हो गई।
इसके बाद महिला तरह-तरह के लालच देकर लड़के से नजदीकीयां बढ़ाती रही। एक दिन महिला ने लड़के को घर पर बुलाकर जबरन शराब पिलाई। इसके बाद मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए और फिर लड़के के साथ महिला ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान महिला खुद निर्वस्त्र होकर और लड़के को निर्वस्त्र कर मोबाइल से वीडियो बनाए। इस तरह लड़के को शराब की लत लग गई। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, इस कारण लड़के की मां को शक हुआ। वह बेटे की फोन गैलरी में दो बच्चों की मां के साथ अपने लड़के के अश्लील वीडियो देखकर चौंक गई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर वीडियो दिए। मामले में नाबालिग को भिवंडी शहर के एक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। वहां उसकी काउंसलिंग की गई। शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
The post 9वीं के छात्र को शराब की लत लगाकर 32 साल की महिला ने किया यौन शोषण first appeared on Common Pick.