इन दिनों बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री काफी विवादों से घिरे हुए हैं। उनके ऊपर आरोप लगे हैं कि वह अंधविश्वास फैला रहे हैं। साथ ही उनके चमत्कारों को सिद्ध करने की उनको चुनौती दी गई। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि जब धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई तो उन्होंने अपना कार्यक्रम जल्दी से समाप्त कर दिया था।
मध्यप्रदेश में हुआ धीरेंद्र शास्त्री का जन्म
बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्म छतरपुर जिले के गड़ागंज गांव में हुआ था और उनकी उम्र अभी 26 साल की है। धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम के मौजूदा महंत हैं। उनका जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा रहा और उन्होंने अपने दीक्षा ग्रहण की।
बता दें कि बागेश्वर धाम में हनुमान की आराधना होती है और धीरेंद्र शास्त्री, श्री हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं वह कथा वाचक हैं और उनके कथा वचन को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, जिसकी वजह से वो काफी फेमस हुए।
ऐसे फंसे विवादों में
कुछ दिन पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथा करने के लिए गए थे। जहां उन पर अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने जादू टोने और अंधविश्वास की चीजों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और पंडित धर्मेंद्र शास्त्री को चुनौती दी कि अगर उन्होंने उनके मंच पर अपनी शक्तियों को सिद्ध कर दिखाया तो उन्हें तीस लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-रेखा और जया नहीं बल्कि इस खूबसूरत एक्ट्रेस के दिवाने थे अमिताभ बच्चन, KBC में पहली बार बताया उस अभिनेत्री का नाम
आरोपों के बाद क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री पर जो आरोप लगे उसके बाद उन्होंने सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव को उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।
कई दिनों से विवादों से घिरे बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली। एक अनजान शख्स ने उन्हें फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है।
ये भी पढ़ें-Dhirendra Shastri Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर सरकार करेंगे जया किशोरी से शादी? पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद बताई पूरी सच्चाई