हैदराबाद में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। जिसके बाद टीम मुश्किल परस्थितियों में नजर आ रही है।
हार्दिक पंड्या का आउट होना बना विवाद
इसके पहले भारत की पारी में दो चीजें पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। जहां एक ओर शुभमन गिल का दोहरा शतक तो वही दूसरी ओर हार्दिक पंड्या का रन आउट। जिसको लेकर दोपहर से अब तक ट्विटर पर बहस छिड़ी हुई है कि हार्दिक पंड्या को नाॅटआउट होने के बावजूद आउट क्यों दिया गया।
दरअसल भारत की पारी में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल 40वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को चकमा दे दिया। वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों में गई। जहां टाॅम लाॅथम के हाथों से स्टाम्प की गिल्लीयां नीचे गिर गई। लिहाजा अंपायर ने पांड्या को आउट करार दिया। इसके बाद से ही ट्वीटर पर बहस छिड गई और ट्विटर पर #hardikpandya #notout जैसे ट्रेंड हो गए।
ALSO READ:श्रेयस अय्यर के बाद अब ये खिलाड़ी भी टीम से हुआ बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह
me to third Empire on Hardik Pandya wicket: #INDvsNZ#HardikPandya𓃵 pic.twitter.com/N8PVQCWtmO
— Rohnish Khan (@BeingRohnish) January 18, 2023
Unlucky Hardik Pandya. pic.twitter.com/ALqYj9R0Bg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 18, 2023
How wtf was Hardik out here ??? Don’t think the ball touched the stumps here man !!..@ICC please arrange better umpires next time. #notout #HardikPandya𓃵 pic.twitter.com/ynEdYAdCGU
— Vaibhav TYAGI (@Vaibhav82426044) January 18, 2023
Follow @MrsProudIndians
Poor Umpiring, That’s NOT OUT#notout #HardikPandya𓃵 #indvsnztickets #IndianCricketTeam pic.twitter.com/6FyJDys3z2
— Mrs. Proud Indian (@MrsProudIndians) January 18, 2023
How’s that a bowled?? #HardikPandya𓃵 #INDvNZ #notout pic.twitter.com/D5pwFUZRoB
— Dr. Ayush (@Alwaysayush) January 18, 2023
Out or Not Out?#IndvNz#HardikPandya𓃵 #notout pic.twitter.com/Hbzzwan4bs
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) January 18, 2023
क्रिकेटरों ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की
हार्दिक पंड्या के इस मामले पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान क्रिकेटरों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जहां आर आश्विन ने लिखा कि क्या रिप्ले बंद हो गए हैं। वहां साफ दिख रहा है शुभमन गिल हार्दिक पंड्या को नाॅट आउट बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
Forget about split screens and replays, the cut shot from Shubhman Gill proved why Hardik was clearly Not Out. #indvsnz
— Ashwin (@ashwinravi99) January 18, 2023
आर आश्विन के अलावा पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने भी हार्दिक पंड्या के आउट होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्विटर पर फैंस से पूछा कि यह आउट है या नाॅटआउट है।
ALSO READ: “आखिर ये खेल ही क्यों रहा है….” Rohit Sharma फिर सस्ते में हुए आउट तो आगबबूला हुए फैंस, लगा दी हिटमैन की क्लास