बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पॉवर कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। कभी छुट्टियां इंजॉय करते हुए तो कभी कोई त्यौहार सेलिब्रेट करते हुए ये कपल अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आता है। हाल ही में अर्जुन और मलाइका एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस गए थे।
वहां से उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के चलते दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही दोनों को एक दूसरे के बारे में कई ऐसी बातें भी पता हैं जिसके बारे में शायद हर किसी को जानकारी ना हो। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने लेडी लव मलाइका के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और साथ ही उनकी एक लत के बारे में भी दुनिया को बता दिया है।
अर्जुन ने बताई मलाइका की लत: अर्जुन सोशल मीडिया स्टार भी हैं और इस पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। इश्कजादे एक्टर को दुनिया के सामने अपने हर एहसास को बता देना काफी पसंद है। यही वजह है कि कभी वो सोशल मीडिया पर मोमो खाते हुए तस्वीर शेयर कर देते हैं तो कभी किसी साथी कलाकार को लेकर अपनी शिकायत बता देते हैं। अब हाल ही में अर्जुन ने मलाइका की एक लत के बारे में भी दुनिया को बता दिया है।
अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- एक शॉपोहॉलिक के साथ सेल्फी। बता दें कि शॉपोहॉलिक वो इंसान होता है जिसे ढेर सारी शॉपिंग की लत हो। अब इस मामले में लगभग सभी महिलाएं रिलेट करेंगी की उन्हें शॉपिंग करना कितना ज्यादा पसंद है।
इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक स्टोर में बैठे नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां अर्जुन ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो वहीं मलाइका ने ग्रीन ब्लेजर पहना हुआ है और साथ ही उन्होंने कैप भी लगा रखी है। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले अर्जुन ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें मलाइका उनकी हुडी पहने नजर आ रही थीं। इसके साथ ही अर्जुन ने बताया था कि मलाइका को उनकी हुडी पहनना काफी पसंद है।
पॉवर कपल हैं अर्जुन-मलाइका: बता दें कि मलाइका अर्जुन को छोड़ कर कई दिनों के लिए टर्की घूमने गईं थीं। इसके बाद जब वो वापस आईं तो उनका जन्मदिन मनाने के लिए दोनों पेरिस गए थे। वहां से उनकी कई शानदार तस्वीरें सामने आईं थीं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- जब मौसम इतना रोमांटिक हो तो थ्रोबैक तो बनता है। इसके साथ ही उन्होंने दिल बनाया और पेरिस भी लिखा।
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अपनी 16 साल की शादी तोड़ कर अर्जुन कपूर का हाथ थामा है। वो उम्र में भी एक्टर से काफी बड़ी हैं। हालांकि दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपने रिश्ते को लेकर अक्सर अर्जुन और मलाइका सवालों के घेरे में भी आ जाते हैं लेकिन वो इन बातों को नजरअंदाज कर खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
The post मलाइका अरोड़ा को है इस चीज़ की बुरी लत, 12 साल छोटे अर्जुन कपूर की कर करके हालत हुई खराब appeared first on Moto News.