बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या राय 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। आज भी ऐश्वर्या राय के लाखो दीवाने हैं। दोनों ही अपनी-अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। जिस भी इवेंट में दोनों जाती है वहां महफिल लूट लेती हैं।
वहीं दोनों का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी नजर आ रहे है। यह वीडियो ईशा अंबानी के प्री वेडिंग पार्टी की है।
दीपिका, ऐश्वर्या ने लूटी महफिल
बता दें कि ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां इन दोनों ने महफिल लूट लिया। इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दीपिका को खींचकर स्टेज पर ले जाती हैं। जहां इन दोनों ने खूब डांस किया।
वहीं दीपिका पादुकोण के हाथ में गिलास था जिसके साथ वह डांस कर रहीं थी। वहीं वह ऐश्वर्या राय के साथ मस्ती भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह भी नजर आये, जिसका वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने इसको पसंद किया, जिसमें ऐश्वर्या और दीपिका के साथ ही रणवीर सिंह भी नजर आए।
2018 का है यह वीडियो
बता दें कि 2018 में ईशा अंबानी की वेडिंग फंक्शन में दीपिका और ऐश्वर्या शिरकत करने पहुंची थी। इस फंक्शन में बहुत ही बड़ी तादाद में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय के कई वीडियो बने जिसमें उनका यह डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खूब मस्ती करती दिखी। जब भी कोई पार्टी या कोई इवेंट मुकेश अंबानी के घर में ऑर्गनाइज होता है तो बॉलीवुड के सितारे पहुंचते हैं।
ALSO READ: इस अभिनेता पर फिदा थीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, पकड़ ली थी शादी की जिद, बोलीं- ‘प्लीज मेरी बात मान लीजिए’