टीवी के कई कपल ऐसे हैं जो पब्लिकली किस करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। इस लिस्ट में ‘गुम है किसी के प्यार में’ के ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट से लेकर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा तक शामिल हैं।
पब्लिकली किस करने से नहीं कतराते ये टीवी सेलेब्स: बॉलीवुड सितारों को तो कई बार पब्लिकली लिपलॉक करते हुए देखा गया है। लेकिन अब ये ट्रेंड टीवी की दुनिया में भी जोर-शोर से चल रहा है। कई टीवी कपल्स ऐसे हैं जो पब्लिकली किस करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। यहां तक कि वे पूरे परिवार के सामने भी लिपलॉक कर चुके हैं। उनका रोमांस देख कई बार फैंस शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। इस लिस्ट में ‘नागिन 6’ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से लेकर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कपल्स पर
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई पब्लिकली एक-दूजे को किस कर चुके हैं। दोनों ने अपने लिपलॉक की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो धड़ल्ले से वायरल हुई थी।
दलजीत कौर-निखिल पटेल: दलजीत कौर और निखिल पटेल ने मेहंदी सेरेमनी के दौरान लिपलॉक किया था, जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी। दोनों ने हनीमून की कोजी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके लिए दोनों जमकर ट्रोल हुए थे।
ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अक्सर एक-दूजे को लिपलॉक करते हुए नजर आते हैं। दोनों ने ‘स्मार्ट जोड़ी’ के मंच पर भी लिपलॉक किया था। हालांकि इस चीज के लिए वे जमकर ट्रोल भी हुए थे। Also Read – Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट के गुस्से के आगे टूटकर बिखर जाएगी सई, भवानी की चाल होगी कामयाब
काम्या पंजाबी-शलभ डांग: काम्या पंजाबी और शलभ डांग अपने रोमांस के लिए खूब चर्चा में रहते हैं। दोनों कई बार लिपलॉक से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुके हैं, जिसके लिए उनका खूब मजाक भी बना था।
नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह भी पब्लिकली लिपलॉक कर चुके हैं। दोनों ने आईफिल टावर के सामने एक-दूजे को किस किया था, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। Also Read – Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Aishwarya Sharma संग इस दिन सगाई करेंगे Neil Bhatt, तारीख जानकर झूमे फैंस
पवित्रा पुनिया-एजाज खान : रोमांस के मामले में पवित्रा पुनिया और एजाज खान भी कम नहीं हैं। एजाज खान ने कई बार पब्लिकली पवित्रा पुनिया को किस करने की कोशिश की है, जिसके लिए उनका जमकर मजाक भी बना है।
श्रीजिता डे- माईकल बोह्म: श्रीजिता डे और माईकल बोह्म अक्सर लिपलॉक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई देते हैं। माइकल के ‘बिग बॉस’ में आने के बाद श्रीजिता ने सबके सामने उन्हें किस किया था। Also Read – Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: हमेशा के लिए अलग हो जाएंगी विराट-सई की राहें, नफरत की भेंट चढ़ेंगी प्रेम कहानी
शमा सिकंदर-जेम्स मिलिरन: शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरन अक्सर रोमांस में चूर नजर आते हैं। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर लिपलॉक की फोटो भी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी शर्मा गए थे।
कृष्णा मुखर्जी-चिराग बाटलीवाला: कृष्मा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने अपनी शादी की रस्मों के बीच लिपलॉक किया था। उनकी तस्वीरें देखकर लोगों ने सवाल दागे थे, “इन्हें परिवार के बीच कोई शर्म नहीं आती क्या?”
The post पब्लिकली लिपलॉक करने से जरा भी नहीं कतराते ये TV कपल्स, रोमांस देख शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं फैंस appeared first on Common Pick