इस समय भारत में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल चल रही है। जहां भारत सहित दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं और इस लीग का पूरे क्रिकेट जगत लुत्फ़ उठा रहा है। लेकिन आईपीएल के बीच में भारतीय जगत के लिए बुरी खबर सामने आयी है।
जहां पिछले दिनों भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का निधन हो गया था। लेकिन उनकी मौत के सदमे से उभर ही नहीं पाए थे कि बुधवार को भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके कारण पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
दरअसल बुधवार को भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाईक का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस मुंबई के निजी अस्पताल में ली। उनके निधन की पुष्टि मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्रों ने की है। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे। जहां उनकी बेटी भी उनके साथ रहती थी। उनके निधन से उनके परिजन और उनके जानने वालो को गहरा झटका लगा है।
वही उनके निधन को लेकर मुबंई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा,
‘हाल ही में वह बाथरूम के फर्श पर गिरे थे और उनके सिर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चले गए और फिर कभी ठीक नहीं हुए।’
गौरतलब है कि बीते दिनों ही उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी खबरें भी मीडिया में सामने आयी थी।
3 टेस्ट मैचों में किया था टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व
आपको बता दें कि सुधीर नाईक ने 3 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1974 में इंग्लैंड दौरे पर बर्मिंघम टेस्ट में डेब्यू किया, जहां उन्होंने दूसरी पारी में हार के दौरान अपना एकमात्र अर्धशतक बनाते हुए 77 रन की पारी खेली। उन्होंने 85 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 35 से अधिक के औसत से 4376 जिसमें एक दोहरा शतक सहित सात शतक शामिल रहे।
नाईक ने कोच के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। जहीर खान के करियर में उनकी बड़ी भूमिका रही क्योंकि वह उन्हें मुंबई में क्रिकेट खेलने के लिए लाए और उन्हें अपेक्षित अनुभव प्रदान किया।
इसके अलावा सुधीर नाईक घरेलू क्रिकेट में मुंबई क्रिकेट के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने अपनी मुंबई की टीम को 1970-71 में रणजी चैंपियन बनाया था।
उनकी यह जीत काफी खास रही थी। क्योंकि मुंबई ने उस सीजन में सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप सरदेसाई और अशोक मांकड़ जैसे सितारों के बिना रणजी ट्रॉफी जीती थी।
ALSO READ: पंजाब किंग्स की जीत के बाद भी अंपायर पर भड़के सैम करन लगाया बेईमानी का आरोप, जानिए पूरा मामला