गाजियाबाद। शालीमार गार्डन के स्पर्श अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। लोग अस्पताल में तोड़फोड़ की। अभी भी लोग हंगामा कर रहे हैं। डॉक्टर अपनी जान बचाकर अस्पताल के एक कमरे में बंद हैं। डॉक्टरों के साथ हाथापाई भी की गई है।
पप्पू कालोनी के रहने वाले 30 वर्षीय रोहित को पथरी की समस्या थी। 15 दिन पहले उसका ऑपरेशन स्पर्श अस्पताल में किया गया था। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ऑपरेशन के बाद उसके पैरों पर सूजन आ गई। सोमवार दोपहर को रोहित को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गयी।
वहीं रविवार सुबह करीबन 8 बजे बड़ी संख्या में कालोनी के लोग इकट्ठा होकर अस्पताल आ गए। इसके बाद लोगों ने यहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों के साथ हाथापाई कर दी।
शालीमार गार्डन के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत ही सड़क से लोगों को हटा दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है।
The post अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, डॉक्टरों के साथ हाथापाई first appeared on Common Pick.