Happy Ram Navami 2023: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी… भगवान राम सिखाते हैं कैसे निभाएं हर संबंध

1 min


0

आज गुरुवार, 30 मार्च 2023 को देश भर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान राम ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था। चैत्र नवमी की तिथि नवरात्रि की आखिरी तिथि होती है। चैत्र नवरात्रि पर जहां लगातार नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि में जहां लगातार शक्ति की उपासना की जाती है वहीं आखिरी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन से सीख लेते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि और रामनवमी का त्योहार हमें कई तरह की सीख देते हैं। क्योंकि शक्ति सपन्न के साथ जीवन में मर्यादा का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर ऊर्जा, शक्ति और शौर्य को संयम और नियमानुसार संतुलन न बैठाया जाय तो इसका परिणाम घातक हो सकता है। भगवान राम का समूचा जीवन मर्यादा में रहते हुए हर तरह के असंभव से असंभव कार्य को बड़ी ही आसानी के साथ किया जा सकता है।
 

 

View this post on Instagram

 
A post shared by _AWAY_EDITS_ (@_away_edits_)

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम जी के जन्म पर्व के कारण ही इस तिथि को रामनवमी कहा जाता है।
 

 

View this post on Instagram

 
A post shared by _AWAY_EDITS_ (@_away_edits_)

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है।
 

 

View this post on Instagram

 
A post shared by _AWAY_EDITS_ (@_away_edits_)

इस दिन विशेष रूप से भगवान राम की पूजा अर्चना और कई तरह के आयोजन कर उनके जन्म के पर्व को मनाते हैं। वैसे तो पूरे भारत में भगवान राम का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन खास तौर से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में इस पर्व को बेहद हर्षोल्ललास के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के समय अयोध्या में भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से भक्तगणों के अलावा साधु-संन्यासी भी पहुंचते हैं और रामजन्म का उत्सव मनाते हैं।
 

 

View this post on Instagram

 
A post shared by @_status_creator_50

रामनवमी के दिन आम तौर पर हिन्दू परिवारों में व्रत-उपवास, पूजा पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। राम जी के जन्म के समय पर उनके जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है और खुशियों के साथ उनका स्वागत किया जाता है।कई घरों में विशेष साज-सज्जा कर, घर को पवित्र कर कलश स्थापना की जाती है और श्रीराम जी का पूजन कर, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।इस दिन विशेष तौर पर श्रीराम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण जी की भी पूजा होती है।
 

 

View this post on Instagram

 
A post shared by राम भक्त (SUJAL)  (@sanatani__dharma__)

माता कैकयी द्वारा राम जी के पिता महाराजा दशरथ से वरदान मांगे जाने पर, श्रीराम ने राजपाट छोड़कर 14 वर्षों के वनवास को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार किया और वनवास के दौरान कई असुरों समेत अहंकारी रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की। अयोध्या छोड़ते समय श्रीराम के साथ माता जानकी और भाई लक्ष्मण भी 14 वर्षों के वनवास पर गए। यही कारण है कि रामनवमी पर उनकी भी पूजा श्रीराम के साथ की जाती है।
The post Happy Ram Navami 2023: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी… भगवान राम सिखाते हैं कैसे निभाएं हर संबंध appeared first on Common Pick


Like it? Share with your friends!

0

Comments

comments

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format