Akanksha Dubey net worth: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) कुछ ही समय में भोजपुरी सिने जगत की बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) बन गईं थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए और उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने सुसाइड (Akanksha Dubey Sucide) क्यों किया? आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बहुत ही कम समय में बहुत नाम कमाया।
नाम और पहचान की नहीं थी कोई कमी
आकांक्षा दुबे काफी फेमस अभिनेत्री बन चुकी थीं और उन्हें नाम शोहरत और पैसे की कोई कमी नहीं थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हाल ही में बनारस के होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने 2019 में भोजपुरी सिनेमा में अपना कदम रखा था। उन्होंने भोजपुरी के कई बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था, जिसमे पवन सिंह, समर सिंह, राकेश दुबे जैसे बड़े नाम शामिल थे।
आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की इसका कारण तो अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन वो अपने पीछे अपनी बूढी माँ के लिए लाखों की संपत्ति छोड़ गई हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस हर महीने कितने की कमाई करती थीं और उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी थी।
सोशल मीडिया पर रहती थीं एक्टिव
आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह न सिर्फ फिल्म बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी खूब कमाई करती थीं, वह यूट्यूब पर भी एक चैनल चलाती थीं, जिसमें हजारों सब्सक्राइबर हैं।
खबरों की माने तो आकांक्षा एक फिल्म के लिए दो लाख रूपये तक फीस चार्ज करती थीं। इसके अलावा फिल्मों के साथ ही साथ आकांक्षा दुबे वीडियो सॉन्ग में भी बतौर अभिनेत्री काम करती थीं। उनके 1 महीने की कमाई लगभग 60 से 70 हजार थी।
अपने पीछे माँ के लिए छोड़ गईं हैं इतनी संपति
आकांक्षा दुबे के नेटवर्थ की बात करें तो 25 साल की उम्र में लाखों की संपत्ति बनाई। जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे का कुल नेटवर्थ 50 से 60 लाख का है। आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
शूटिंग के बाद वह होटल पहुंची, उसके बाद उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके फैंस इस बात को जानकर काफी निराश और हैरान हुए कि हमेशा खुश रहने वाली आकांक्षा दुबे ने आखिर क्यों सुसाइड किया?
ALSO READ-बॉलीवुड का काला सच आया सामने, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को शारीरिक सम्बंध बनाने के नाम पर मिला था फिल्मों का ऑफर