लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई सिर्फ पोस्टर लगा दे तो FIR हो जाता है। पत्रकार साथी केवल सवाल पूछ ले तो FIR हो जाती है।
अखिलेश यादव कहा कि सारस के साथ दोस्ती करने वाले आरिफ से सिर्फ सारस इसलिए छीन लिया गया, क्योंकि मै इनसे मिलने पहुंच गया था। अगर सरकार इनके सारस को छीना है तो सरकार को उनसे भी मोर छिन ले जो मोर को दाना खिला रहे थे। सरकार की हिम्मत है वहां जाने की, इन्होंने सारस को कहीं बंद नहीं किया था, खुले मे रखा था। सरकार ने उसे जेल मे डालकर बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि इनके इन्वेस्टर मीट में पेड़ लगे, उनको काट लिए गये। गमले चोरी करने वाले बीजेपी के ही लोग थे। गोमती मे गंदे नाले आज भी गिर रहे हैं। ये लोग प्राइवेट कंपनियों को गेंहूं खरीदवा रहे हैं। जिससे इन्हें बाद मे प्रॉफिट ले सके। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो योगी होकर संत होकर सदन में झूठ बोले उनसे क्या उम्मीद रखें। ये लोग छह साल का हिसाब बताएं क्या है? किस फसल से आय दोगुनी हो गई बताएं, खाद की कीमत आज क्या है, ये लोग रोजगार के आंकड़े बताएं। इस उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार सिर्फ मुख्यमंत्री हैं।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा 6 महीने बाद JPC गठित करेगी और 1 साल बाद रिपोर्ट आएगी। समाजवादी पार्टी का जहां संगठन है वहां पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनावों के समय रणनीति तय होगी।
The post ‘6 साल में किस फसल से आय दोगुनी हुई’, अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना first appeared on Common Pick.