भारतीय क्रिकेटर और अंग्रेजी का साथ झोली दामन का साथ माना जाता है। कई क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाम तो बहुत बड़ा हासिल खर लेते हैं लेकिन उन्हें अंग्रेजी के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यहां समस्या अभी की समस्या नहीं है बल्कि यह समस्या काफी सदियों पुरानी समस्या है। जो अब तक चली आ रही है। हाल ही में भारत के क्रिकेटर उमेश यादव ने अपनी अंग्रेजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पत्नी ने सही की अंग्रेजी
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गेंदबाजी पर फोकस करने के चलते कभी अंग्रेजी की ओर ध्यान ही नहीं दिया। जब अग्रेजी की जरूरत पड़ी तो फिर परेशानियां दो गुनी हो गई थी। गौरतलब है कि उमेश यादव ने साल 2010 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था।
उमेश यादव ने बताया कि अंग्रेजी की दिक्कत उनकी लंबे वक्त तक कायम थी। उमेश ने इंटरव्यू के दौरान आगे बताया कि उनकी पत्नी तानिया ने उनकी अंग्रेजी पर जमकर काम किया। एक साल के अंदर ही वो शानदार अंग्रेजी बोलने लगगे। अब उन्हें अग्रेंजी बोलने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है।
ALSO READ:क्रिस गेल ने बताया कौन सा खिलाड़ी तोड़ सकता है उनका आईपीएल में 175 रनों का विश्व रिकॉर्ड
साल 2013 में की थी शादी
आपको बता दें कि उमेश यादव की भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2010 में पदार्पण किया था। उन्होंने शुरुआत में अपनी तेज गेंदों से सभी को खासा प्रभावित किया था। वें जल्द ही भारतीय टीम के अभिन्न हिस्सा बन गए थे।
उमेश ने साल 2013 तानिया से शादी की थी। तानिया से उनकी मुलाकात आईपीएल के दौरान कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ी और फिर 16 अप्रैल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।
ये वो दौर था जब उमेश यादव का करियर परवान चढ़ रहा था। हालांकि उस समय उमेश यादव को अंग्रेजी के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
ALSO READ: क्या सचिन तेंदुलकर बनने वाले हैं BCCI के अगले अध्यक्ष? खुद दिया ये जवाब