आईपीएल 2023 की शुरुआत होने में महज चंद दिनों का समय ही बाकी है। इसी दिन की शुरुआत से पहले ही जहां सभी टीमों में कई सारे बदलाव हो रहे हैं तो वही आईपीएल 2020 के उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि दिल्ली की टीम ने इस सीजन की शुरू होने से पहले ही अपने टीम में यह खास बदलाव किया है, जो उनके फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी को किया लांच
आईपीएल 2023 के आगाज से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स में आज रन फॉर गुड इवेंट में अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर दिल्ली कैपिटल्स में अपनी इस जैस की तस्वीरों को शेयर किया बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की नई शर्ट उनके परंपरागत लाल और नीले रंग में ही दिखाई दी है।
दिल्ली की जर्सी में लाल रंग साहस का प्रतीक है नीला रंग टीम के संतुलन को दिखाता है। वहीं जर्सी पर टाइगर के लोगों के माध्यम से बताया गया है कि टीम दहाड़ लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
नई जर्सी में दिखाई दिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
चोट की वजह से इस साल की आईपीएल से बाहर हो चुके ऋषभ पंत की जगह टीम ने हाल ही में डेविड वॉर्नर को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं अक्षर पटेल को टीम की उप कप्तानी सौंपी गई है। दिल्ली में हुए इस इवेंट में कई खिलाड़ी जर्सी लॉन्च के मौके पर मौजूद रहे, इन खिलाड़ियों में चेतन सकारिया अमन खान, रिपल पटेल और प्रवीण दुबे भी नजर आए।
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह रन फॉर गुड इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे से लेकर युवाओं तक ने भाग लिया।
Read More :भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर छाई ये मिस्ट्री गर्ल, विराट कोहली से है इस लड़की का खास रिश्ता
आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम
डेविड वॉर्नर(कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रूसो।
Read More :IND vs AUS: कभी गेंदबाजो के लिए काल बना था ये खिलाड़ी, अब भारत की शर्मनाक हार के बाद खत्म हुआ इस खिलाड़ी का वनडे करियर!