अमेलिया केर: शनिवार से वीमेंस प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 143 रनों से जीत हासिल की और टूर्नामेंट की बहुत ही शानदार शुरुआत की। लेकिन सोशल मीडिया पर टीम की जीत से ज्यादा टीम की एक नयी खिलाड़ी की हुई। आइये जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
नया क्रश बनी अमेलिया केर
मैच में मुंबई इंडियंस ओर से न्यूजीलैंड की आलराउंडर अमेलिया केर मैदान पर बल्लेबाजी करने आयी। उन्होंने 24 गेंद में 45 रन ठोके। इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले हैं। उनकी इस पारी से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के हुए।
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड होने लगी और लाखों लोग उनके दीवाने बनते चले गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को टैग करते हुए पूछा कि कौन है यह खिलाड़ी है तो वही कुछ लोगों ने लिखा कि अगर यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेगी तो हम तो सिर्फ मुंबई इंडियंस को ही सपोर्ट करेगें।
स्मृति मंधाना की ली जगह
आपको बता दें कि कई फैंस अमेलिया केर को अपना नया क्रिकेट क्रश भी बता रहे हैं। इसके पहले भारतीय क्रिकेट की क्रश स्मृति मंधाना को माना जाता है। जो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन अब लगता है कि भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल में यह जगह अब अमेलिया केर लेनी वाली हैं। जो दिखने में वाकई काफी खूबसूरत हैं।
अगर हम अमेलिया केर की क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने ने न्यूजीलैंड के लिए 59 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 1362 रन बनाए है। उनका बैटिंग एवरेज 38. 91 का रहा। वहीं टी20 में उनके नाम 657 रन हैं। टी20 में इस खिलाड़ी ने 23.46 के औसत से 609 रन बनए हैं। उन्होंने वनडे में 77 जबकि टी20 में 58 विकेट भी चटकाए हैं।