सोशल मीडिया में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने मुगल शासक औरंगजेब को अपना भाई बताया। उद्धव ठाकरे को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर मैं कहूं वो मेरा भाई था, तो आप बोलेंगे कि क्या आपको उसका नाम पता है। उसका नाम था औरंगजेब। वो मजहब से मुसलमान था, लेकिन उसने भारत मां के लिए कुर्बानी दी।
सुन लिजीये एक नई खोज हुई है…
औरंगजेब के भाई हैं उद्धव ठाकरे…
ये क्या आइटम छोड़कर गए हो साहब…
औरंगजेब का भाई उद्भव ठाकरे.इसी कारण सत्ता गयी,शिव सेना गया,चुनाव चिन्ह गया.जाओ औरंगजेब के मजार पर फातिया पढ़े. pic.twitter.com/PoDCcBRD67— Anil Singh (@anilsinghgkp041) February 28, 2023
वायरल दावे का क्या है सच?
महाविकास आघाडी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के वीडियो को जब उनके ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जाकर देखा, तो वहां हमें 19 फरवरी 2023 का एक वीडियो मिला। वीडियो मुंबई के अंधेरी में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां उद्धव मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों से बात कर रहे थे।
वीडियो में उन्होंने कहा कि देखो हमारा हिंदुत्व कैसा है। 3-4 साल पहले की बात है। कश्मीर में एक फौजी था। वो छुट्टी पर अपने घर जा रहा था। आतंकियों ने उसे बीच रास्ते में किडनैप कर लिया। इसके कुछ दिनों बाद उसका मृत शरीर मिला। अब मैं कहूं वो मेरा भाई था, तो आप बोलेंगे कि क्या आपको उसका नाम पता है। उसका नाम था औरंगजेब। वो मजहब से मुसलमान था, लेकिन उसने भारत मां के लिए कुर्बानी दी।
साफ है कि सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे की स्पीच के क्रॉप वीडियो क्लिप को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने ये बात मुगल शासक औरंगजेब के लिए नहीं बल्कि भारतीय सेना के जवान के लिए बोली थी। औरंगजेब नाम का ये जवान 2018 में जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया था।
The post आक्रांता औरंगजेब को उद्धव ठाकरे ने बताया अपना भाई? जानें सच first appeared on Common Pick.