इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। देशभर में रोजाना कई शादीयां हो रही है। शादियों के इस सीजन का खुमार भारतीय क्रिकेट जगत पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक के बाद एक लगातार कई क्रिकेटर शादी करते जा रहे हैं। इसी बीच अब भारत के एक और क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की। आईये जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
जानिए कौन हैं दिव्या सिंह?
दरअसल कुछ ही दिन पहले भारत के युवा क्रिकेटर मुकेश कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या सिंह से सगाई की थी। उन्होंने सगाई अपने गांव में बड़ी ही धूमधाम के साथ की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिन्हें देखकर फैंस ने दोनों को बधाईयाँ भी दी थी। उनकी सगाई के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दिव्या सिंह कौन है। जिससे मुकेश कुमार ने सगाई की है।
तो हम आपको दिव्या सिंह बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। वह खूबसूरती और लुक के मामले में इंडस्ट्री की अदाकारा को जबरदस्त टक्कर देती है। दिव्या सिंह मुकेश कुमार संग सगाई में बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक बेहद साधारण परिवार से हैं। दोनों ही काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
ALSO READ:गुजरात जायंटस के कप्तान बेथ मूनी ने बताया टाॅस जीत क्यों किया पहले गेंदबाजी का फैसला, मायूस हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
सेरेमनी में लगे दोनों बेहद खूबसूरत
मुकेश और दिव्या के दिव्या रिंग सेरेमनी में दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी, जिन्होंने दोनों को आशीर्वाद देकर उन्हें उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई भी दी।
इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत लाइट पर्पल कलर का हेवी गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने काफी लाइट ज्वेलरी कैरी की थी। समारोह में दिव्या सिंह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
आपको बता दें कि मुकेश कुमार को इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है। वह टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। मुकेश आईपीएल के बाद दिव्या सिंह से शादी कर सकते हैं।
ALSO READ: ‘इसका एक पैर चंडीगढ़ में दूसरा हरियाणा में’ श्रेयस अय्यर के ट्रोल करने के बाद ट्रेविस हेड ने सिखाया सबक दिया कभी न भूलने वाला जख्म