भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की धर्म के प्रति आस्था एक बार फिर से देखने को मिली है। केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद विराट कोहली भी महाकाल के दर्शन को पहुंचे हैं। बता दें कि दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ-साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भस्म आरती में हुए शामिल
#WATCH मध्य प्रदेश: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/8B3JK45CvT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2023
महाकाल की आरती में शामिल हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सुबह से इंटरनेट के गलियारों पर छाए हुए हैं। महाकाल के दर्शन के लिए विराट अनुष्का मैं सवेरे 4:00 बजे भस्म आरती भी।
इसके साथ ही आरती के बाद अभिषेक भी किया सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हैं।
गर्भग्रह के भी किए दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गर्भ गृह के भी दर्शन के दोनों भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए। लोगों के संग आरती में भी बैठे आरती के बीच बीच में अनुष्का विराट को समझाती हुई भी दिखाई दी वीडियो के सामने आने पर देखा गया है कि अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में समझा रही हैं। इस दौरान जहां विराट बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए तो वहीं अनुष्का ने हल्की पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
Read More : IND vs AUS: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, 4 बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें, देखें प्लेइंग इलेवन
कई धार्मिक स्थलों के कर चुके हैं दर्शन
बता दें कि हाल ही में विराट अनुष्का ने कई मंदिरों और आश्रमों के दर्शन किए हैं। नए साल की शुरुआत में जहां दोनों वृंदावन गए थे तो वही दोनों ने कुछ समय पहले ही बाबा नीमकरोरी के दर्शन भी दर्शन भी किए हैं। यहीं नहीं आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई सारे संतो से भी मुलाकात की थी
Read More : भारतीय टीम के सबसे बड़े दुश्मन Mitchell Starc ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या तीसरे टेस्ट में होंगे टीम का हिस्सा या करेंगे आराम