शतरंज को दुनिया में सबसे ज्यादा दिमाग लगाने वाला गेम माना जाता है। इस खेल में हर चाल बहुत ही सोच – समझकर चलनी पड़ती है। ऐसा ही क्रिकेट में भी होता है। जहां कई बार बहुत सोच – समझकर चाले चलनी पडती है। ऐसी ही कुछ समझी चालो का खुलासा किया है। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने। जिनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद स्टीव स्मिथ ने की बड़े खुलासे किए।
स्टीव स्मिथ ने चली थी शतरंज वाली चाल
इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“हमने दिल्ली में एक खराब सत्र के कारण मैच गंवा दिया। इससे उबरने के लिए हमें अच्छा ब्रेक मिला और हमने अच्छी तैयारी के साथ यहां आये। यह हमारी मानसिक स्थिति को मजबूत करने के बारे में था। यह अपने तरीकों पर भरोसा करने के बारे में था।यह विश्वास रखने के बारे में था कि हम सफल होंगे और मैच का परिणाम हमारे हक में होगा।”
उन्होंने आगे भारत को अपनी पसंदीदा जगहों में से एक बताते हुए कहा,
“भारत दुनिया का वह हिस्सा है जहां मैं कप्तानी करना पसंद करता हूं। यह शतरंज के खेल की तरह है, हर गेंद के कुछ मायने होते है। लोगों को चलाना और बल्लेबाजों को अलग-अलग चीजों के लिए मजबूर करना और उनके साथ गेम खेलना मजेदार है। आपको एक कदम आगे का सोचना होगा। यह कप्तानी के लिए दुनिया में मेरा पसंदीदा जगह है।”
पिच को लेकर भी दिया बयान
तीसरे टेस्ट मैच में पिच को लेकर काफी वबाल हुआ। की खिलाड़ियोंने इस पिच को बेहद खराब बताया तो कई नै औसत बताया। इस पिच को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा,
“अब तक सभी विकेट स्पिनरों के मददगार रहे है। हम अभी तक तीन दिन से अधिक क्रिकेट नहीं खेल सके है। इससे पता चलता है कि सभी टेस्ट में पहले दिन से स्पिन हो रही है। मैं ऐसी पिच पर खेलना पसंद करता हूं। सपाट पिचों पर पांच दिनों तक खेलना उबाऊ हो जाता है।”
स्मिथ ने पिच के बारे में बात करते हुए आगे कहा,
“इन विकेटों पर हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। आपको अपने रनों के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन लोगों ने दिखाया है कि वे ऐसा कर सकते हैं। पहली पारी में उस्मान, नागपुर में पुजारा, रोहित, अक्षर, हैंड्सकॉम्ब ने ऐसा कियातो और लोग भी कर सकते हैं। हां यहां आपको किस्मत का थोड़ा साथ भी चाहिये।”
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने बतौर कप्तान भारत में 5 मैचों में 3 जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया जो रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ी भारतीय सरजमीं पर नहीं कर पाए थे।
ALSO READ:IND vs AUS: रोहित शर्मा की टीम इंडिया को इंदौर में हार के बाद लगा एक और झटका, ICC ने भारत को दी ये बड़ी सजा!