मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती हैं। वो अपने शो की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के अलावा अपने स्टाइलिश लुक को भी शेयर करती हैं। मदालसा शर्मा ने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘बन्नो रे बन्नो’ सॉन्ग पर दुल्हन वाला अंदाज दर्शकों को दिखा रही हैं। मदालसा शर्मा का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा का यह वीडियो उनके शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के सेट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पिंक लहंगा पहने शानदार एक्सप्रेशन देते हुए मंडप की तरफ बढ़ती दिख रही हैं। बता दें कि मदालसा इन टीवी शो ‘अनुपमा’ में काव्या झावेरी का किरदार अदा कर रही हैं।
बता दें कि मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) संग शादी रचाई है। मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा शर्मा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था।
मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी। मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य’ में भी काम किया है। एक्ट्रेस शीला डेविड मदालसा शर्मा की मां हैं। शीला डेविड और मदालसा की बॉन्डिंग अच्छे दोस्तों की तरह है। मां शीला डेविड की वजह से मदालसा शर्मा को बचपन से ही काफी कुछ मां से सिखने को मिला।
मदालसा शर्मा लुक्स के मामले में अपनी मां के जैसी ही लगती हैं। उनकी खूबसूरत रंगत उन्हें अपनी मां से ही मिली है। दोनों की तस्वीरें देखने के बाद आप यही कहेंगे कि मदालसा अपनी मां की परछाई हैं। मदालसा शर्मा की मां को आखिरी दफा टीवी शो ‘संजीवनी’ में देखा गया था। इस टीवी शो में सुरभि चंदना लीड रोल में थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)
मदालसा शर्मा की शादी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती से हुई है। इनकी शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद ससुर मिथुन चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा को एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया। वैसे मदालसा शर्मा के घरवाले सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं।
The post मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा जब बनी थी दुल्हन वायरल हुआ वीडियो….. appeared first on Common Pick