साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने बीते दिनों अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके फैंस और सेलेब्स ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब ट्रिपल आर (RRR) फिल्म के स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने भी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खीचा है।
ट्रिपल आर (RRR) एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बवा अल्लू अर्जुन को बहुत बधाई हो। हैव ए ग्रेट वन। इसके जवाब में अल्लू अर्जुन ने लिखा कि, आपकी लवली विशेज के लिए धन्यवाद, बवा वार्म हग्स।
Allu Arjun ने दिया जवाब
दोनों सुपरस्टार कलाकारों की बातचीत यही नहीं खत्म हुई। इसके बाद जूनियर एनटीआर ने अल्लू अर्जुन के जवाब पर कमेंट करते हुए लिखा कि, केवल गले नहीं? पार्टी लेदा पुष्पा? (आप अपने जन्मदिन पर पार्टी नहीं करते हो, पुष्पा)। इसके जवाब में अल्लू अर्जुन कहते हैं, वस्तुन्ना यानी आ रहा हूं।
सोशल मीडिया की दुनिया में दोनों सुपरस्टार कलाकारों की बातचीत जमकर वायरल हो रही है, जिस पर उनके फैंस की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Wishing you a Very Happy Birthday Bava @alluarjun. Have a great one !!
— Jr NTR (@tarak9999) April 8, 2023
Allu Arjun ने फैंस को कहा धन्यवाद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपना 41वां जन्मदिन अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ मनाया है। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद किया। अल्लू अर्जुन ने लिखा कि, आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं, विनम्रता से कृतज्ञता हमेशा…।
अगर हम बात करें अल्लू अर्जुन के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म पुष्पा: द रूल में नजर आने वाले है। जिसका टीजर और पोस्टर मेकर ने बीते दिनों ही रिलीज किया था।
Only hugs? Party Leda Pushpa? 🤣
— Jr NTR (@tarak9999) April 8, 2023