आईपीएल में जैसे-जैसे मुकाबलों का कारवां आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे इस का रोमांच भी अपने चरम पर पहुंच रहा है। हाल ही में मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। जहां आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया तो वहीं बल्लेबाजी पर आई मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से लक्ष्य अपने नाम कर लिया इन सबके बीच इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने आरसीबी के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से खूब वाहवाही बटोरी।
खिलाड़ी ने जीता फैंस का दिल
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच इस मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस क्रिकेट एक के बाद एक धड़ल्ले से गिरते जा रहे थे तो वही क्रीज के छोर पर टिके तिलक वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुश्किल हालातों में फंसी मुंबई इंडियंस को बाहर निकालने में बहुत मदद की। इस खिलाड़ी ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उनके नाम पर नौ चौके और चार छक्के भी शामिल रहे।
टीम इंडिया को मिला तिलक वर्मा जैसा सितारा
वही तिलक वर्मा किसको सपोर्ट आफ पारी की जहां चारों तरफ चर्चा हो रही है तो कई लोग इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ही बता रहे हैं। क्योंकि 20 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद जहां मुंबई काफी नाजुक हालत में आ गई थी, तो वहीं तिलक वर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दम पर टीम को एक बड़ा सपोर्ट देने में बहुत मदद की है।
बता दें कि मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी निराशाजनक रही और टीम पावरप्ले में केवल 29 रन ही बनाने में कामयाब हुई।
बेटे के सपने को हकीकत में नहीं बदल सकते थे पिता
20 साल के तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने साल 2022 की मेगा नीलामी में 1.7 करोड रुपए देकर खरीदा था। 20 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद से लेकर राजस्थान और चेन्नई जैसे बड़ी-बड़ी टीमों ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, तिलक वर्मा के पिता एक इलेक्ट्रिशियन थे।
जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे और अपने बेटे के सपने को साकार करने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं दिए। जिसके बाद उनके कोच ने उनके सभी खर्चों का वहन किया जिसके दम पर आज भी यहां पर पहुंचे हैं।
Read More : IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, कहा दिल्ली नहीं ये टीम जीतेगी आईपीएल 2023