भाजपा नेता से मिलने अचानक पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

1 min


0

गाजियाबाद। कौशाम्बी स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में रह रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता संघप्रिय गौतम से मिलने के लिए रविवार शाम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति ने करीब साढ़े पांच बजे संघप्रिय गौतम से मुलाकात की।

पूर्व राष्ट्रपति का काफिला करीब पांच बजकर 22 मिनट बजे नीलगिरी अपार्टमेंट पहुंचा। लिफ्ट से पांचवी मंजिल स्थित संघप्रिय गौतम से फ्लैट पर पहुंचे। दोनों ने करीब आधे घंटे मुलाकात कर वार्ता की। पूर्व राष्ट्रपति का काफिला करीब सवा छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान मोजूद निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति पारिवारिक विषयों पर वार्ता की। एक दूसरे ने कुशलक्षेम पूछा। वहीं दोनों ने करीब 10 मिनट तक एकान्त में वार्ता की।

पूर्व राष्ट्रपति ने खुद जाहिर की इच्छा
संघप्रिय गौतम के भतीजे पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने खुद संघप्रिय गौतम से मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन संघप्रिय गौतम अपने दिल्ली आने में असमर्थता जताई थी इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने स्वयं कौशाम्बी आने का फैसला किया और रविवार शाम को रामनाथ कोविंद मुलाकात करने पहुंचे।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
पूर्व राष्ट्रपति के सोसायटी में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। करीब एक घंटे पहले से पुलिस बल तैनात रहा। दमकल के अलावा डॉग स्क्वाड ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। पूर्व राष्ट्रपति की मुलाकात के दौरान किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया।

अटल सरकार में मंत्री रहे संघप्रिय
संघप्रिय गौतम भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे मूलत: बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे केंद्र में मंत्री रहे थे। भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। संघप्रिय गौतम कई मौकों पर भाजपा के कड़े आलोचक भी रहे हैं। साल-2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने RSS को पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ को हटाकर राजनाथ सिंह को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। संघप्रिय गौतम के पुत्र मुंशीलाल गौतम बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में मुंशीलाल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

The post भाजपा नेता से मिलने अचानक पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद first appeared on Common Pick.


Like it? Share with your friends!

0

Comments

comments

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format