हमारी लाइफ में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हमें दिखती तो हैं, लेकिन इसके मतलब के बारे में हमें पता नहीं होता है। जैसे जींस की पेंट में छोटी जेब क्यों होती है? लड़कियों की पेंट में चेन क्यों लगी होती है? फीमेल शर्ट में बटन उल्टी साइड क्यों लगा होता है? ऐसी तमाम चीजें हैं, जो हमें दिखाई तो देता है लेकिन उसके बारें में और उसका मतलब हमें पता नहीं होता। क्या होता है। ऐसे ही लड़कियों का एक कपड़ा ब्रा (BRA) होता है, जो जानते तो सब हैं लेकिन क्या आपको पता है BRA को हिंदी में क्या कहते हैं?
इंटरनेट पर एक कोरा (Quora) नाम की वेबसाइट है। जिसपर कोई भी अपने सवाल पूछ सकता है और वहीं लोग उसका अपने हिसाब से जवाब भी देते हैं। अपने सवालों का जवाब जानने के लिए ये वेबसाइट अच्छी तो है, लेकिन जवाब के रूप में मिला ज्ञान पूरी तरह सही हो इस बात की भी गारंटी नहीं है।
बता दें कि इसी वेबसाइट पर कुछ दिन पहले लोगों ने ब्रा का पूरा नाम पूछा था। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस सवाल से हटकर ब्रा को हिंदी में क्या कहते हैं ऐसा सवाल भी पूछा था।
जानिए क्या होता है BRA का फुल फॉर्म
कोरा वेबसाइट पर ब्रा का नाम और ब्रा को हिंदी में क्या कहते है? इन दोनों सवालों पर लोगों ने अपने-अपने हिसाब से जवाब दिए। इन जवाबों में कुछ लोगों ने सही बताया तो कुछ लोगों ने गलत ज्ञान दिया। वहीं इस वेबसाइट पर राजू मुंडा नाम के एक शख्स ने जवाब में लिखा- “ब्रा को हिंदी में ब्रेस्ट रेस्ट अरेंजमेंट बोला जाता है। साथ ही उसने लिखा कि आप जितना भी जोर लगा लें इससे अच्छा शब्द हो नहीं सकता है।”
इसके अलावा राजकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति ने लिखा कि ब्रा का पूरा नाम ब्रेस्ट रेस्टिंग एरिया है। बता दें कि ये सब जवाब लोगों के अपने द्वारा बनाए गए जवाब हैं। इस सवाल का सिर्फ दो लोगों ने सही जवाब दिया था। एक किरण कुमार वानखेडे़ और दूसरा रूपाली नायर ने।
उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि ये एक फ्रेंच शब्द Brassiere (brassière) से लिया गया है, जिसका इस्तेमाल 1893 में न्यूयॉर्क के एक न्यूजपेपर ईवनिंग हेराल्ड ने किया था। इसके बाद यह शब्द साल 1904 में प्रचलन में तब आया जब DeBevoise नाम की कंपनी ने अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया।
वहीं ‘Brassiere’ शब्द का पहली बार प्रयोग साल 1907 में वोग मैग्जीन ने प्रिंट किया। जिसके बाद यह शब्द प्रचलन में आ गया और कुछ सालों बाद ही ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने इस शब्द को एड कर लिया। इंटरनेट साइट कोरा पर ब्रा, फ्रेंच शब्द Brassiere का शॉर्ट फॉर्म है यह जवाब सही है।
ब्रा को हिन्दी में क्या कहते हैं?
वहीं लोगों ने दूसरा सवाल किया था कि ब्रा को हिंदी में क्या कहा जाता है? जिस पर कई लोगों ने अपने अपने जवाब दिए थे। उन जवाबों में ब्रजेश कुमार द्विवेदी नाम के व्यक्ति का जवाब सबसे सही लग रहा है।
ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने जवाब में लिखा ‘वैसे तो ब्रा शब्द अब हिन्दी में भी रूढ़ हो गया है और यह बिलकुल हिन्दी के शब्द जैसा ही व्यवहार करता है, पर हिन्दी में इसे वक्षावृत, वक्षोपवस्त्र, कुच वस्त्र, और कुचाग्रनीवी भी कहते हैं।’
इसके अलावा एक दूसरे व्यक्ति रमेश चंद्र वार्ष्णेय ने लिखा- ‘चोली, कुचबंधन, कंचुकी।’ इस दौरान बहुत से लोगों ने सीनाबंद भी बताया।
ALSO READ: आजादी के 75 साल बाद भी भारत के इस रेलवे स्टेशन पर है अंग्रेजो का कब्जा, देना पड़ता है करोड़ो का लगान