विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भारत में पावर कपल के तौर पर जाना जाता है। विराट और अनुष्का की जोड़ी जहां भी जाती है, वहां आकर्षण का केंद्र बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में मुंबई में आयोजित स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड्स मे हुआ जहां विराट कोहली और अनुष्का ने साथ पहुंचकर अवार्ड्स समारोह में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर परफेक्ट पति कहा जाने लगा।
विराट कोहली ने किया ये काम
दरअसल बीती रात मुंबई में भारतीय खेल जगत के सितारों का सम्मान करने के लिए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवार्ड समारोह में क्रिकेट जगत सहित पूरे खेल जगत के सितारे वहां पहुंचे। इस सामरोह में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के पहुचें। इस दौरान जैसे सैलेब्स की जोड़ी रेड कॉरपेट पर पहुंची। यहां जोड़ी सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई।
इस दौरान अनुष्का शर्मा जैसे ही रेड कारपेट की तरफ जाने लगीं तो उनका गाउन सैंडल में फंसता दिखा। ड्रेस की वजह से अनुष्का को चलने में भी दिक्कत हो रही थी। विराट की नजर जैसी ही इस पर पड़ी, उन्होंने जरा भी देर नहीं की और अनुष्का का गाउन अपने हाथ में उठा लिया और उनके पीछे-पीछे रेड कॉरपेट की तरफ चलने लगे। विराट कोहली के इस कदम को फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी सराहा और उन्हें परफेक्ट पति कहा।
खेल जगत के कई सितारे पहुंचे
इस अवार्ड समारोह में विराट कोहली के अलावा युवा क्रिकेटर शुभमन गिल, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, हाॅकी के दिग्गज सरदार सिंह, श्रीजेश पटेल सहित स्टार पहुंचे। जिन्हें समारोह में पिछले साल भारत देश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं इस समारोह में विराट कोहली ने 2020 के टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शूटर अवनि लखेरा का भी हौसला बढ़ाया। कोहली ने उनके साथ मुलाकात की। इस समारोह में बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह और प्रकाश पादुकोण के साथ पहुंची।
ALSO READ: Neeraj Chopra: ‘बिजली-बिजली’ गाने पर कोट हाथों में उठाकर नाचे नीरज चोपड़ा, लोग बोलें- भाई हरियाणवी डांस निकलने वाला था…