IPL 2023: Anil Kumble ने उठाया राज पर से पर्दा बताया क्यों नीता अंबानी ने रिकी पोंटिंग को हटा रोहित शर्मा को बनाया था मुंबई इंडियंस का कप्तान

1 min


0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 202) के 16वें संस्करण में अब गिनती के दिन बाकी हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में मशरुफ हैं। सिर्फ यही नहीं, इस साल सभी टीमों की स्कायड को देखकर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीमों की टक्कर शानदार होने वाली है, क्योंकि स्वायड जानदार है।
हर बार की तरह ही रोहित शर्मा (Rohit  Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियन काफी मजबूत टीम नजर आ रही है, लेकिन क्या आपको रोहित शर्मा के कप्तानी मिलने के किस्से के बारे में पता है। रोहित शर्मा को कप्तानी कैसे मिली, इसका खुलासा अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने हाल ही में किया।
रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बाद पीछे पलटकर नहीं देखा: Anil Kumble
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच रह चुके दिग्गज खिलाडी अनिल कुंबले ( Anil Kumble )ने हाल ही में बताया कि मुंबई इंडियन टीम ने रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या वो कप्तानी के इच्छुक हैं? जिसपर रोहित शर्मा ने हां कर दिया और उन्हें कप्तान बना दिया गया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस टीम ने मुड़कर भी पीछे नहीं देखा।
अनिल कुंबले ( Anil Kumble ) ने बताया कि
‘जब हम आईपीएल 2013 में शुरुआत के 4-5 गेम हार गए, तो जॉन राइट और मैंने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आप मुंबई की कप्तानी लेने के इच्छुक हैं, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह तैयार है। इसके बाद रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया, उसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्योंकि रोहित का कप्तान बनना अविश्वसनीय रहा है, क्योंकि उसने कप्तान के रूप में सबसे अधिक आईपीएल जीते हैं।’
रोहित शर्मा की कप्तानी में बने चैंम्पियन
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन की तरफ से पहले रिकी पोटिंग को कप्तान बनाया गया था। लेकिन ऑस्ट्रलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में टीम को लगातार हार मिल रही थी। जिसके बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई और रोहित ने 2013 में टीम को पहली बार चैंम्पियन बनाया। फिर साल 2015, 2017,2019 और फिर 2020 में टीम चैंम्पियन बनी।
Also Read: IPL 2023: RCB ने खिताब जीतने के लिए चली तगड़ी चाल, आईपीएल से 12 दिन पहले इस खिलाड़ी की कराई टीम में एंट्री, 1 ओवर में बदल देता है पूरा मैच
आईपीएल 2022 मुंबई के लिए बुरा सपना
मुंबई इंडियन टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है, टीम के पास पांच आईपीएल विनर ट्रॉफी है, लेकिन टीम के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा था। पिछले साल रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई ने अपने 14 में से 10 मैच हारे थे। हालांकि इस बार टीम मजबूत नजर आ रही है।
Also Read: बाबर आजम ने IPL और BBL की तुलना करते हुए इस टूर्नामेंट को बताया बेस्ट, तो दूसरे को बेकार


Like it? Share with your friends!

0

Comments

comments

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format