होली की धूम देशभर में देखने को मिली जिसमें होली के रंग में हर कोई रंगा नजर आया। कोई पानी से खेल रहा था कोई गुलाल से तो कोई रंगों से होली खेलता नजर आया। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी होली में जमकर नाचे झूमे। सितारों ने जमकर होली खेली और खूब मस्ती की।
ऐसे में सबको दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी पीछे नहीं रही। वह भी होली के रंग में रंगी नजर आईं। सपना पर होली का रंग जमकर चढ़ा और रंगों में सराबोर नजर आईं।
सपना चौधरी ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं
View this post on Instagram
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
बता दें कि सपना चौधरी होली पर जमकर मस्ती की और वह जमकर डांस भी किया इस दौरान उन्होंने सफेद कलर की टीशर्ट और जींस पहना था हाथ में उन्होंने पिचकारी ली थीं, बहुत ही सुंदर लग रही थीं। सपना चौधरी का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे।
उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा रंगों की वर्षा गुलाल की फुहार सूरज की किरणें खुशियों की बौछार चंदन की खुशबू अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार। सपना चौधरी के फैंस को उनका यह मैसेज बहुत पसंद आया और उनकी तस्वीर को लोगों ने जमकर लाइक और कमेंट किया।
सपना चौधरी अब एक बहुत बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं, वह ऐसी डांसर हैं, जिनको बच्चा बच्चा जानता है। लेकिन यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। सपना चौधरी ने कड़े संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। उनके डांस बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी को पसंद आते हैं। वह न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश भर जानी जाती हैं।
देसी गर्ल का वीडियो वायरल सपना चौधरी के वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसे में विदेशी लोग भी उनके गानों पर थिरकते नजर आते हैं। वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और हमेशा एक से बढ़कर एक हिट परफॉर्मेंस देती हैं। उनके गाने देखते-देखते वायरल हो जाते हैं और उनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं।
ये भी पढ़ें-“मैंने एक लिस्ट बना रखी है….” सपना गिल के साथ हुए विवाद पर पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच