गाजियाबाद में 1369 जगहों पर होगा होलिका दहन, पानी की कमी हो तो इस नंबर पर करिए कॉल

1 min


0

गाजियाबाद। जनपद में आज मंगलवार रात को 1369 स्थानों पर होलिका दहन होगा। अधिकांश हाउसिंग सोसाइटी में ‘एक स्थान-एक होलिका’ कार्यक्रम रखा है। साथ ही होली के दिन यानी बुधवार को शहर के लोगों को पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। दोपहर में भी दो घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी। साथ ही पानी के लिए टोल फ्री नम्बर भी मुहैया करवा दिए गये हैं।

नगर निगम के जलकल विभाग के जीएम आनंद त्रिपाठी ने बताया कि पानी की आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए 11 इंजीनियरों और कर्मचारियों की एक टीम बनाई है। अगर कहीं पानी की किल्लत है तो वहां के लोग नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18001803012 पर कॉल कर इसकी सूचना नगर निगम को दे सकते है। तुरंत ही मौके पर टैंकर से पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि होली के रंग के दिन लोग खूब मस्ती के साथ होली खेलते है। इस दिन सुबह के समय निगम जो पानी की सप्लाई सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच शहर में होती है वह मात्र एक घंटा होगी। सात बजे से केवल आठ बजे तक पानी सप्लाई होगा। इस दौरान जो एक घंटे पानी सप्लाई कम कर दोपहर में 12 बजे से दो बजे तक अतिरिक्त पानी की सप्लाई निगम करेगा, ताकि होली का रंग खेलने के बाद लोग ठीक से नहा सकें और इसके लिए उन्हें पानी की किल्लत नहीं हो। इसके बाद शाम को छह बजे से सात बजे तक पानी की सप्लाई होगी।

पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात
पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि होलिका दहन और होली पर्व के मद्देनजर 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। क्यूआरटी, मोबाइल फेंटम, पीसीआर, यूपी-112 की गाड़ियों को खासतौर पर रास्तों पर एक्टिव रहने का निर्देश दिया है। ड्रोन कैमरा और CCTV से भी नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास सतर्कता बरती जा रही है। करीब ढाई सौ चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।

DM राकेश कुमार सिंह ने बताया कि होली पर नजर बनाए रखने के लिए आठ मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को कोतवाली, विजयनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक एरिया सौंपा गया है। SDM विनय कुमार सिंह लोनी क्षेत्र, SDM शुभांगी शुक्ला मोदीनगर क्षेत्र की व्यवस्था संभालेंगे। ACM चन्द्रेश कुमार सिंह को साहिबाबाद, लिंक रोड व टीला मोड़ का मजिस्ट्रेट बनाया है।

The post गाजियाबाद में 1369 जगहों पर होगा होलिका दहन, पानी की कमी हो तो इस नंबर पर करिए कॉल first appeared on Common Pick.


Like it? Share with your friends!

0

Comments

comments

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format