मशहूर अदाकारा काजोल ने यह बताया है कि एक हीरे से चढ़ी हुई ओम की अंगूठी पर उनको काफी भरोसा है। यह अंगूठी उन्हें उनके पति अजय देवगन ने दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस इस अंगूठी को अपने सीधे हाथ में पहनती है। इतना ही नहीं यह अंगूठी एक्ट्रेस के जीवन और व्यक्तिगत चीजों को शांत रखने में मदद भी करती है।
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी छोटी उंगली में एक पन्ने की अंगूठी पहनती हैं। एक्ट्रेस को यह अंगूठी उनकी मां ने दी थी। बता दें कि उनके करियर में इस अंगूठी से काफी पॉजिटिव चेंजस देखने को मिले।
विद्या बालन की खूबसूरती पर हर कोई मरता है। बता दें कि एक्ट्रेस के पास में हाशमी कोहल जिसे हम पाकिस्तानी काजल के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के बॉलीवुड सक्सेस और पर्सनल लाइफ में भी इस काजल ने उनकी खूब मदद की है।
सलमान खान बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता है और वह अपनी सीधे हाथ की कलाई पर चांदी का एक ब्रेसलेट पहनते हैं जो कि उनके लिए काफी लकी है। बता दें कि यह भी माना जाता है कि सलमान खान की फिल्मों में नियमित रूप से इस को काफी दर्शाया जाता है।
लेकिन अगर हम रणवीर सिंह की बात करें तो आपको बता दें कि टखने पर एक काला धागा बांध कर रखते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्टर बार बार बीमार पड़ते थे और उन्होंने अपनी मां की सलाह पर इस को बांध लिया और अब उनके लिए यह गुड लकचार्म बन चुका है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अपने सीधे हाथ की मिडिल फिंगर में नीलम की अंगूठी पहना करते थे जो कि उनके हाथ से फिसल गई थी। एक्टर बताते हैं कि यह अंगूठी उनके लिए सौभाग्य से भरी थी और उनके करियर में भी उसका काफी महत्वपूर्ण किरदार था।
The post अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल तक मानती हैं इन चीज़ों को अपना गुडलक चार्म, जिसे पहनते ही सितारों की जिंदगी में आया नया मोड़ appeared first on Common Pick