वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से जुड़ी सारी बातें और कहानियां उनपर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखाई गई है कि किस तरह उनके करियर के दौरान उतार-चढ़ाव आया और इसमें उनकी लव लाइफ का भी जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि धोनी (MS Dhoni) का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ ही जुड़ चुका है, लेकिन कभी उन्होंने सामने से इस बारे में खुलकर चर्चा नहीं की है.
इस लड़की के प्यार में पागल थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर बनी बायोपिक में यह साफ दिखाया गया है जब उन्हें एक लड़की से प्यार होता है और वह उसके थोड़े करीब आते हैं तो एक्सीडेंट में उस लड़की की जान चली जाती है. जैसे ही धोनी को अपनी गर्लफ्रेंड के एक्सीडेंट के बारे में पता चलता है तो वह पूरी तरह से टूट जाते हैं.
यहां तक कि इसका असर उनके क्रिकेट कैरियर पर भी देखने को मिलता है. फिर बाद में उनकी मुलाकात होटल मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की साक्षी रावत से होती है. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं.
इस तरह से हुई साक्षी से मुलाकात
इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड से शादी करने में जो समय लगाया था वह गलती उन्होंने दोबारा नहीं की. साक्षी से मिलने के बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे और धोनी ने बिना देर करते हुए उनसे शादी कर ली.
आपको बता दें कि धोनी और साक्षी की उम्र में 8 साल का फासला है इसके बावजूद भी दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लगते हैं.
ALSO READ: ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने चुना नया कप्तान, अक्षर को भी बड़ी जिम्मेदारी
अब तो बेटी भी बन चुकी है सेलिब्रिटी
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी की एक बेटी भी है जिसका जन्म साल 2015 में हुआ था और उसका नाम जीवा है. आपको बता दें कि धोनी (MS Dhoni) की बेटी भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता बटोरटी हैं, जिन्हे लोग खूब पसंद करते हैं. आज क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं.
ALSO READ:ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में भारी पड़ेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, भारत को फाइनल में पहुँचाने का रखते हैं दम