नई दिल्ली। बीबीसी के मुंबई और दिल्ली कार्यालयों में आयकर विभाग का सर्वे पूरा हो गया है। इसके बाद ‘सर्वे’ को लेकर पर इनकम टैक्स विभाग ने एक बयान जारी किया है। बयान में आयकर विभाग ने कहा कि, सर्वे के दौरान कुछ टैक्स भुगतानों में अनियमितताएं पाई गई हैं। बीबीसी के कार्यालयों में आईटी का सर्वे मंगलवार सुबह शुरू हुआ था। जो करीब 59 घंटे बाद गुरुवार को खत्म हुआ।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में 58 घंटे से अधिक समय तक “सर्वे” करने वाले आयकर अधिकारियों ने ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स के संबंध में “महत्वपूर्ण” साक्ष्य का पता लगाया है। CBDT ने यह भी कहा कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंटेशन में कई खामियां मिली हैं। बीबीसी समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं है।
CBDT ने कहा कि, ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंटेशन के संबंध में कई विसंगतियां मिलीं। CBDT का कहना है कि, I-T अधिनियम के तहत सर्वेक्षण कार्रवाई, दिल्ली और मुंबई में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी के समूह संस्थाओं के व्यावसायिक परिसरों में की गई थी। सामग्री की पर्याप्त खपत के बावजूद, विभिन्न समूह संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय/लाभ भारत में ऑप्स के पैमाने के अनुरूप नहीं है।
क्या होता है ट्रांसफर प्राइसिंग
एक पक्ष कीमत के लिए किसी अन्य पक्ष को सामान या सेवाएं स्थानांतरित कर सकता है, जिसे “स्थानांतरण मूल्य” के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया में एक ही कंपनी की अलग-अलग डिवीजन एक दूसरे के बीच तब सामान या सर्विस की खरीद बिक्री करते हैं तो उसे ट्रांसफर प्राइसिंग कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो दोनों डिवीजन के बीच पैसे के बजाए भुगतान के लिए सर्विस या किसी सामान का ट्रांसफर किया जाता है तो उसे ट्रांसफर प्राइसिंग कहा जाता है।
The post BBC Income Tax Survey: ‘भारत में संचालन के अनुरूप नहीं दिखाई अपनी आय’, टैक्स न देने का आरोप first appeared on Common Pick.