कल मुंबई में पृथ्वी शाॅ के साथ हुई घटना में एक नया मोड़ सामने आया है। अभी पृथ्वी शॉ लोगों पर आरोप लगा रहे थे लेकिन अब 8 लोगों में से 2 लोगों ने भी पृथ्वी और उनके दोस्तों पर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया। मामले में गिरफ्तार 8 में से एक सना उर्फ सपना गिल ने पृथ्वी शाॅ पर आरोप लगाया है कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर राॅड से हमारे ऊपर हमला करने आए थे। इस मामले की जांच में पुलिस अब भी जुटी हुई है।
लड़की ने लगाए आरोप
पृथ्वी शॉ और फैंस के बीच हुआ यह मामला गुरूवार को कोर्ट पहुंचा। जहां सपना गिल के वकील अली कासिफ ने कहा,
“पृथ्वी ने सपना पर हमला किया। पृथ्वी के हाथ में एक छड़ी देखी गई। पृथ्वी के दोस्तों ने पहले समूह पर हमला किया। सपना इस समय ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है। पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।”
इस आरोप के बाद मामला अब एक बार फिर घुम गया है।
ALSO READ:IND vs AUS: ‘अगर आपके पास 6 फीट 4 इंच का कोई गेंदबाज है तो बता दो’, राहुल द्रविड़ ने पत्रकार की बंद की बोलती
पेट्रोल पंप पर हुआ विवाद
वर्तमान में मुंबई पुलिस मामले की जुटी हुई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लड़कियों में सना गिल भी शामिल है जिन्हें ही कोर्ट ने दोषी माना। इस मामले की जांच जारी है। मामले को निपटाने के लिए पृथ्वी शाॅ और उनके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले को जल्द से निपटाया जाया।
पहले आपको बता दें कि यह मामला बुधवार शाम का है। जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में मौजूद थे। इस दौरान सपना गिल अपने दोस्तों के साथ आयी और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पृथ्वी शॉ के साथ फोटो खींचने की इच्छा जताई लेकिन शाॅ ने मना कर दिया। इस दौरान शाॅ ने मना कर दिया। उस समय मामला बिगड़ गया लेकिन यह मामला शांत नहीं हुआ।
इसके बाद वें वहां से निकल गए। पृथ्वी शाॅ एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। जहां सपना और उसके साथ दोस्त वहीं मौजूद थे। वहीं पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों की मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ALSO READ: आथिया शेट्टी से शादी कर फंस गये हैं KL Rahul कहा, ये घर में किसी से नहीं डरती सब इससे डरते हैं….