भारतीय क्रिकेट टीम से अक्सर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवादों की खबरें आती है। दोनों खिलाड़ियों की कई बार अनबन की भी खबरें आयी है एवं कई बार इगो क्लैस की भी खबरें सामने आयी है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के विवाद को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है।
चेतन शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
चेतन शर्मा ने हाल ही में एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्टिंग में उनसे पूछा जाता है कि मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बीच कोई विवाद है क्या? इसका जवाब देते हुए चेतन शर्मा कहते हैं कि जब दो बड़े नेता होते हैं, तो दोनों में ईगो का बड़ा टकराव होता है। टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच ईगो का टकराव होता था।
रोहित-विराट में होता था ईगो का टकराव
हालांकि चेतन शर्मा ने ये साफ किया है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बीच कप्तानी को लेकर किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं था। चेतन शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही मुश्किल वक्त में एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं।
दोनों के बीच कप्तानी को लेकर भी कोई झगड़ा नहीं था। ये सब मीडिया की फैलाई गई अफवाएं थीं। हां, लेकिन कई बार जब टीम इंडिया से जुड़े कोई बड़े फैसले लिए जाते थे तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बीच ईगो का टकराव होता था।
ALSO READ:भारतीय कप्तान की मदद से बना करियर, WPL Auction में लाखों में खेली मजदूर की बेटी, ये गेम छोड़ चुना था क्रिकेट
मीडिया रिपोट्र्स में किए गए कई बार दावे
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें आयी है। इसके पहले भी कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों खिलाड़ियों के विवाद की ख़बरें सामने आयी थी। जहां कुछ समय के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन हो गई थी। लेकिन दोनों ने कभी मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा था।
चेतन शर्मा के पहले भारतीय टीम के पूर्व कोच आर श्रीधर ने भी अपनी किताब उनके रोहित शर्मा और विराट कोहली के विवाद का जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि दोनों विवादों को खत्म भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने किया था। इसके बाद टीम इंडिया में कुछ माहौल हुआ था। उन्होंने यह विवाद साल 2019 विश्व कप के बाद का बताया था।
ALSO READ:IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुई टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन की वापसी