सोमवार को ICC ने जनवरी के मैन प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड की घोषणा की। इस बार यह अवार्ड भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मिला। जिन्होंने बीते महीने भारत के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में बड़ा ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
शुभमन गिल के अलावा यह अवार्ड पाने के लिए भारत के मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के डेवोन काॅनवे नामकिंत थे। शुभमन गिल की भारत की ओर से यह अवार्ड सातवें खिलाड़ी बने।
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था दोहरा शतक
शुभमन गिल ने बीते महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ में बड़ा ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 208 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी में 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने थे।
Shubman Gill’s glorious form in ODI cricket continues #INDvNZ | : https://t.co/xoiYn9WEgR pic.twitter.com/XObdobmfQf
— ICC (@ICC) January 24, 2023
शुभमन गिल ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वन-डे मैच में भी शतक जड़ा था। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे। उन्होंने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी की थी साथ ही भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था।
ALSO READ:WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान की घोषणा, इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बनाया अपना पहला कप्तान
टी20 में भी लगाया था शतक
शुभमन गिल ने जनवरी महीने में केवल वन-डे क्रिकेट में ही तहलका नहीं मचाया था बल्कि टी20 क्रिकेट में उन्होंने जबरदस्त तहलका मचाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस सीरीज़ में वें कुछ खास नहीं कर सके। उनका हाईएस्ट स्कोर 46 रन रहा।
इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में शुरूआती दो मैचों में फ्लाॅप रहे। लेकिन अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक जडा। उन्होंने 126 रनों की धुआंधार पारी खेली। वें भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।
ALSO READ:IND vs PAK: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तानी का अपने ही खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा, इस खिलाड़ी को बताया विभीषण