भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह काफी सुर्खियों में रहते हैं। युवराज सिंह के क्रिकेट करियर में योगराज सिंह का योगदान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन ऐसा भी कहा जाता है कि बाप – बेटे के बीच रिश्ते अच्छा नहीं रहते हैं। इसके पीछे कई कारण माने जाते हैं।
योगराज सिंह का परिवारिक विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा है, जिसके बारे में काफी लोग जानते हैं। आईये जानते हैं योगराज सिंह के बारे में और उनके विवादों के बारे में।
शबनम सिंह से जल्दी हो गया था तलाक
योगराज सिंह भी एक जमाने में क्रिकेटर हुआ करते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले। इसके कुछ समय बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। इसके कुछ समय योगराज सिंह की शादी शबनम सिंह से हुई। दोनों की शादी कुछ समय अच्छी चली।
योगराज और शबनम सिंह के दो बच्चे भी पैदा हुए। जिनमें एक नाम का युवराज सिंह और एक का नाम जोरावर सिंह रखा। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। जब दोनों अलग हुए थे तो दोनों ही बच्चे छोटे थे। दोनों बच्चों ने अपनी मां शबनम सिंह के रहने का फैसला किया। योगराज ने इस दौरान उनके तलाक की वजह को शबनम सिंह की माडर्न सोच को बताया था।
ALSO READ:IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुई टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन की वापसी
पंजाबी एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी
इसके कुछ समय योगराज सिंह ने फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू किया। कई फिल्मों में काम भी किया, इसी दौरान उन्होंने पंजाबी फिल्मों की टाॅप ऐक्ट्रेस नीना बुंदेल से शादी कर ली थी। नीना बुंदेल 90 के दशक की टॉप पंजाबी एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं, लेकिन शादी के बाद वह योगराज सिंह के साथ अमेरिका चली गई थीं। ऐसे में उनका फिल्मी करियर छूट गया। इन दोनों के बीच संबध रहे। इनके दो बच्चे भी पैदा हुए।
इसके बाद भी योगराज सिंह ने फिल्मों में काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विवादित बयान दिए। जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि युवराज सिंह के लिए उन्होंने हमेशा सपोर्ट किया।
युवराज सिंह भी अपने सौतेल भाई-बहन और सगे भाई के साथ अक्सर खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वें अक्सर अपने भाई – बहनों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं।
ALSO READ: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 11 सदस्यीय भारतीय टीम तय, केएल राहुल की टीम से छुट्टी, इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका !