पुरूष आईपीएल के ऑक्शन की तरह महिला ऑक्शन में भी ऑलराउंडर की मांग लगातार जारी है। महिला ऑक्शन में एक के बाद एक कई आलराउंडर पर काफी बड़ी बोली लग रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड की अमेलिया केरको मुंबई इंडियंस ने भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।
अमेलिया केर की बेस प्राइस 40 लाख रूपये था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।
कई टीमों में हुईं जंग
न्यूजीलैंड की इस धाकड़ आलराउंडर को खरीदने के लिए ऑक्शन में कई टीमों के बीच जंग देखने को मिली। जहां ऑक्शन में मुंबई ने 40 लाख से बोली शुरू की। आरसीबी और दिल्ली ने बोली लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुंबई 80 लाख तक गया, इसके बाद RCB ने 85 लाख तक बोली लगाई, इसके बाद मुंबई 1 करोड़ तक गया। इसके बाद आरसीबी ने विचार किया लेकिन बोली नहीं लगाई। इस प्रकार न्यूजीलैंड ऑलराउंडर मुंबई की टीम में गई।
वहीं आपको बता दें कि मुंबई की टीम का अमेलिया केर खिलाड़ी तीसरी ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनके लिए टीम ने अब तक एक करोड़ से अधिक रूपये खर्च किए हैं। टीम इसके पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और इंग्लैंड की आलराउंडर नेटली सेवर के लिए भी एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ आलराउंडर ताहिलिया मैक्ग्राथ को खरीदने के लिए आपस में भीड़ गईं मुंबई, बैंगलोर और दिल्ली, अंत में UP ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की आलराउंडर अमेलिया केर के आलराउंड प्रदर्शन सै दुनिया वाकिफ हैं। उन्होंने 38 पारियों में 565 रन बनाए हैं और 55 टी20 पारियों में 55 विकेट लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा दुनिया भर की घरेलू टी20 लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि सभी टीमें अपने साथ जोड़ना चाहती है।
अमेलिया केर अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह टी20 क्रिकेट में 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हैं। इसके अलावा वें अपनी ऑफ स्पिन गेंदों से दुनियाभर के बल्लेबाजों को चकमा देने का दम रखती हैं।
ALSO READ:RCB ने महिला टीम की जसप्रीत बुमराह मानी जाने वाली रेणुका सिंह ठाकुर पर लगाई रिकॉर्ड बोली, इतने करोड़ में बनाया टीम का हिस्सा