सोमवार को महिलाओं के पहले आईपीएल ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। जहां सैकड़ों महिला खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। इस ऑक्शन के पहले सेट में आलराउंडर सोफी डिवाइन को बेंगलुरु की टीम ने खरीदा। सोफी डिवाइन का बेस प्राइस 40 लाख रूपये था, उन्हें 50 लाख रूपये में फ्रेंचाइजी ने खरीदा।
न्यूजीलैंड की धाकड़ आलराउंडर में होती है गिनती
सोफी डिवाइन की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ आलराउंडर में की जाती है। शुरुआत से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की उनका नाम ऑक्शन में आने का इंतजार था। सोफी डिवाइन को खरीदने के लिए कई टीमें रूचि रख रही थी। सभी टीमें उनके आलराउंडर प्रदर्शन का लाभ लेना चाहती हैं।
वह इस फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने और 2,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं। 33 साल की डिवाइन के पास 250 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है।
ALSO READ: WPL 2023: ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर पर हुई पैसों की बरसात, हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ गुजरात जाएंट्स ने इतने करोड़ में बनाया अपनी टीम का हिस्सा
बिग बैश में किया दमदार प्रदर्शन
डिवाइन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 116 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 29.50 की औसत से 2,950 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 17.45 की औसत से 110 विकेट भी हासिल किए हैं। उनकी इकॉनमी 6.34 की रही है।
हाल ही में उन्होंने महिला बिग बैश लीग हिस्सा लिया था। जहां वें (3,258 रन) तीसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन शतक लगाए हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 84 विकेट अपने नाम किए हैं।
ALSO READ: WPL 2023: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने महिला आईपीएल नीलामी में मचाया धमाल, RCB ने खरीदने के लिए लुटा दिया पर्स