साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने चाहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अल वैंकुठपुरमलो (Ala Vaikunthapurramuloo) स्टार की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और जल्दी ही टॉलीवुड फिल्म स्टार बॉलीवुड में फिल्म पुष्पा के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। इस बीच हम साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन के परिवार से आपको मिलाने जा रहे हैं। इन 9 तस्वीरों में आप एक्टर के पूरे परिवार से वाकिफ हो जाएंगे। देखिए तस्वीरें –
बेहद खूबसूरत हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी: अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी बेहद खूबसूरत हैं। अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में पत्नी स्नेहा संग शादी रचाई थी।
दो बच्चों के पिता हैं अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन दो बेहद क्यूट बच्चों के पिता हैं। उनके बेटे का नाम अल्लू अयान है तो बेटी का नाम अल्लू अरहा है।
अल्लू अयान संग बच्चे बन जाते हैं अल्लू अर्जुन: अक्सर एक्टर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। वो अपने बेटे अल्लू अयान के साथ अल्लू अर्जुन एकदम बच्चे बन जाते हैं।
पापा की लाडली है अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा: तो वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा अपने पापा की लाडली है। अल्लू अरहा और अल्लू अर्जुन की तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर सामने आती हैं खूब वायरल होती हैं।
मां के सबसे करीब हैं अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन की मां निर्मला उनकी एक सबसे प्यारी दोस्त और गाइड हैं। जिनके साथ अल्लू अर्जुन अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
पापा की सारी बातें ध्यान से सुनते हैं अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अऱविंद एक नामी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अल्लू अर्जुन अपने पापा की हर बात बेहद ध्यान से सुनते हैं।
भाईयों से भी है खूब याराना: अल्लू अर्जुन के दो भाई हैं। अल्लू शिरिष जहां अपने भाई की तरह टॉलीवुड के नामी एक्टर हैं तो वहीं बड़े भाई अल्लू वेंकटेश भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। उन्हें अल्लू बॉबी नाम से भी जाना जाता है।
छोटे भाई पर जान छिड़कते हैं अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन अपने छोटे भाई अल्लू शिरिष से बेहद जुड़े हुए हैं और उन्हें खूब पैंपर करते हैं। ये तस्वीर इस बात की खुद गवाही दे रही है।
फैमिली संग अक्सर फोटोज करते हैं शेयर: अल्लू अर्जुन अपने पूरे परिवार के साथ ही अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं मगर इन फोटोज में सारी लाइमलाइट पुष्पा स्टार के क्यूट बच्चे ले जाते हैं।
The post परफेक्ट फैमिली मैन हैं Allu Arjun, फोटोज में देखिए Pushpa स्टार का पूरा परिवार appeared first on Common Pick