इन दिनों पाकिस्तान और श्रीलंका आर्थिक संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन देशों के पास पैसा नहीं बचा है। ऐसे ही विश्व में और भी देश है जिनपर पाकिस्तान और श्रीलंका से भी ज्यादा कर्ज है। वहीं ये दोनों देश कर्ज वाले देशों की सूची में काफी नीचे है। चलिए आज आपको बताते हैं जीडीपी के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 कर्जदार देशों के नाम….
जापान
जीडीपी के मुताबिक जापान पर दुनिया का सबसे ज्यादा कर्ज है। रिपोर्ट्स के अनुसार जापान पर कुल 9.087 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर कर्ज है। वहीं ये जापान के जीडीपी का 237% है।
ग्रीस
बता दें कि विश्व में दूसरे नंबर पर ग्रीस है। जीडीपी के अनुसार ग्रीस पर कुल 379 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। वहीं ये ग्रीस के जीडीपी का 177% है।
लेबनान
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज की सूची में तीसरा स्थान लेबनान का है। बता दें कि लेबनान पर कुल 96.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर्ज है। वहीं ये लेबनान के जीडीपी का 151% है।
इटली
इटली देश पर भी काफी ज्यादा कर्ज का बोझ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली का कुल कर्ज 2.48 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं ये कर्ज इटली की जीडीपी का 135% है। साथ ही यह चौथे स्थान पर है।
सिंगापुर
सबसे ज्यादा कर्ज वाले देश की सूची में पांचवे स्थान पर सिंगापुर है। बता दें कि सिंगापुर पर 1.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। वहीं ये सिंगापुर की जीडीपी का 126% कर्ज है।
केप वर्डे
अफ्रीका का द्वीपीय देश केप वर्डे पर भी 2.51 बिलियन डॉलर का कर्ज है। जो कि वहां की जीडीपी का 125% कर्ज है। वहीं यह दुनिया के सबसे ज्यादा कर्ज की सूची में छठवें स्थान पर है।
पुर्तगाल
इस लिस्ट में सातवें स्थान पर पुर्तगाल है। इस देश पर कुल कर्ज 254 बिलियन डॉलर है। वहीं ये पुर्तगाल के जीडीपी का 117% है।
अंगोला
रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ्रीकी देश अंगोला पर 64,963 मिलियन डॉलर का कर्ज है। वहीं ये कर्ज अंगोला के जीडीपी का 111% है। वहीं यह दुनिया के सबसे ज्यादा कर्ज की सूची आठवें स्थान पर है।
भूटान
भारत का पड़ोसी देश भूटान दुनिया के सबसे ज्यादा कर्जदार देशों में से एक है। बता दें कि भूटान पर कुल 2.33 बिलियन डॉलर का कर्ज है। जो कि भूटान के जीडीपी का 110% है। वहीं यह दुनिया के सबसे ज्यादा कर्ज की सूची में नवें स्थान पर है।
मोजाम्बिक
बता दें कि मोजाम्बिक दुनिया का दसवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। इस देश पर 17.21 बिलियन डॉलर का कर्ज है। वहीं ये मोजाम्बिक के जीडीपी का 109% है।
ALSO READ: IND vs NZ: दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की Playing 11 तय! इन 2 खिलाड़ियों का हार्दिक पांड्या करेंगे कुर्बान