सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हुई, जिसमें फिल्मी जगत और क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा सितारों को बुलाया गया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का शादी धूमधाम से की गई और इसी के साथ फैंस का उनकी शादी की पहली तस्वीर देखने का इंतजार भी खत्म हुआ। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
अथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी फिल्म की हीरोइन से कम नहीं लग रहीं। वहीं, के एल राहुल भी दूल्हे की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। के एल राहुल दोपहर करीब 2:30 बजे बारात लेकर आए और करीब चार बजे अथिया के साथ फेरे लिए। शादी के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ बाहर आए। उन्होंने ट्रेडिशनल साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहनी थी। वहीं, अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए।
मीडियाकर्मियों में बांटी मिठाई: शादी संपन्न होने के बाद सुनील और अहान शेट्टी ने मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर दुल्हन के पिता होने की सारी जिम्मेदारी निभाई, जिसकी फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया।
हजारों की मौजूदगी में होगा ग्रैंड रिसेप्शन: अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी प्राइवेट सेरेमनी में आयोजित की गई। इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लव बर्ड की शादी भले ही कम लोगों के बीच रचाई गई, मगर ग्रैंड रिसेप्शन हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।
केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी हुई संपन्न: सुनील शेट्टी अथिया और केएल राहुल की शादी संपन्न होने के बाद मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में सुनील शेट्टी अपने पारंपरिक लिबास धोती और कुर्ते में दिखाई दिए, तो उनके बेटे अहान सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए। इस वीडियो में हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी सभी का शुक्रियाअदा करते हुए कहते हैं, ‘मैं क्या बोलूं, मैं बस बहुत ही खुश हूं, आप सभी का धन्यवाद’।
शादी के बाद सुनील शेट्टी और अहान ने बांटी मिठाई: सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और बेटी अथिया की शादी के बारे में आगे डिटेल्स देते हुए कहा, ‘बहुत ही खूबसूरत तरह से सारे फंक्शन हुए। लोग बहुत ही कम थे और केवल परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे, लेकिन फंक्शन बहुत अच्छा रहा’। आपको बता दें कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजो से हुई है।
दोनों के फेरे भी हो चुके हैं और दोनों की शादी संपन्न हो चुकी है’। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी के बंधन में बंधने के बाद सितारे एक्टर को बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद केएल राहुल की शादी के सभी फंक्शन पूरे होने के बाद मीडिया को मिठाई भी बांटी, जिसकी वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की।
The post दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लगीं अथिया शेट्टी, सामने आई शादी की पहली फोटो appeared first on Moto News.