भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले कुछ दिनों से ट्वीटर पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इंडिया टीम के नए नवेले खिलाड़ी पर उनके व्यवहार को लेकर के सवाल उठ रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतुराज कुछ ऐसा कर रहे हैं जो उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।
बता दें ये वीडियो भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई सीरीज की बताई जा रही है। क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने ग्राउंड स्टाफ के साथ की बदतमीजी
Ruturaj Gaikwad showing attitude while taking selfie with ‘groundsman’ not anyone can treat everyone equal like Rohit Sharma #INDvSA #IndvsSa pic.twitter.com/6zoZzOaJdR
— Arun Dhanush (@ArunDha69743194) June 19, 2022
दरअसल बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 मुकाबले के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबको अपने व्यवहार से निराश किया, दरअसल मुकाबले के दौरान रेन के समय ऋतुराज को डगआउट में बैठा देखा गया था।
उस दौरान उनकी ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य उनके पास आकर बैठ गया और उन्होंने सेल्फी लेने की कोशिश की, जिस पर तुरंत ऋतुराज गायकवाड़ ने उस व्यक्ति को डांटा और से दूर धकेल दिया और इशारा किया कि वह से थोड़ा सा दूर जाकर बैठ जाए।
Read More :सरफराज खान ने बताया क्यों अर्जुन तेंदुलकर नहीं बन सके उनके जीतना सफल क्रिकेटर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
Ruturaj Gaikwad learn from MS Dhoni the Greatest Skipper Indian Cricket! #CSK #INDvsSA pic.twitter.com/Gm4gmKkQj8
— OHO Memes (@OhoMemes) June 19, 2022
ऋतुराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली है। जहां कुछ लोगों ने ऋतुराज को धोनी से सीख लेने की सलाह दी है। जहां एक यूजर ने लिखा कि-
“ऋतुराज गायकवाड़ कई बिहेवियर काफी ज्यादा बुरा और अपमानजनक है, ग्राउंड मैन के साथ कोई ऐसा व्यवहार करता है।”
तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि
“ऋतुराज का यह बर्ताव काफी बुरा है वह ग्राउंड मेन हीरोज है और उनके साथ ऐसा बर्ताव होना काफी अपमानजनक है।”
Read More : ऋतुराज गायकवाड़ का खुलासा जब आईपीएल में हारती है चेन्नई सुपर किंग्स तो ड्रेसिंग रूम में आकर धोनी करते हैं ये काम