भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेला गया। पहला एकदिवसीय मैच काफी रोमांचक मुकाबला रहा। मैच में अंत भारतीय टीम ने 12 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 208 रनों की पारी खेली जबकि न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने अपनी शतकीय पारियों से मैच में कई रिकॉर्ड बनाए।
आईये नजर डालते हैं पहले वन-डे मैच में बने कई रिकॉर्ड्स पर।
1. भारत ने पहला वन-डे मैच जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 54वें एकदिवसीय मैच में जीत हासिल की। वही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 50 मैचों में जीत हासिल की।
2. इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार साल एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल की। इसके पहले भारत ने फरवरी 2023 में वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
3 न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने अपने एकदिवसीय करियर में 150 चौके पूरे कर लिए हैं।
4. न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनो की पारी खेली। वें न्यूजीलैंड की ओर से नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले तीसरे हाईएस्ट रन स्कोरर बने।
5.भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने 50 मैच पूरे कर लिए हैं।
6.मिचेल सैंटनर ने 57 रन की पारी खेली। जिसके दौरान उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का तीसरा एकदिवसीय अर्धशतक जडा।
7. वही एकदिवसीय क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर की जोड़ी तीसरे सबसे ज्यादा रन जोडने वाली जोड़ी बनी।
170 * ल्यूक रोंची बनाम एसएल डुनेडिन 2015
146 * मार्कस स्टोइनिस बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2017
140 थिसारा परेरा बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2019
140 माइकल ब्रेसवेल बनाम भारत हैदराबाद 2023
8.मोहम्मद सिराज ने 2022 के बाद पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
9. आज माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर की जोड़ी वनडे में भारत के खिलाफ 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बनी।
पिछला उच्चतम: मीरपुर में महमूदुल्लाह और मेहदी हसन द्वारा 148, 2022
ALSO READ:Subhman Gill: किसान के बेटे ने मात्र 23 साल की उम्र में लगाया दोहरा शतक तो, वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवराज सिंह तक हुए मुरीद
10. भारत ने आखिरी 4 वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए
409/8 बनाम बांग्लादेश (चैटोग्राम)
373/7 बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी)
390/5 बनाम श्रीलंका (त्रिवेंद्रम)
349/8 बनाम न्यूजीलैंड (हैदराबाद)
11. माइकल ब्रेसवेल एम एस धोनी के बाद नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो एकदिवसीय शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
12. एक एकदिवसीय पारी में उच्चतम अंतर शीर्ष स्कोरर और अगले उच्चतम स्कोरर के बीच में
198 रोहित (264), कोहली (66) बनाम श्रीलंका कोलकाता 2014
195 गुप्टिल (237*), टेलर (42) बनाम वेस्टइंडीज वेलिंगटन 2015
174 शुभमन (208), रोहित (34) बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023 *
13. माइकल ब्रेसवेल एकदिवसीय क्रिकेट में (57 गेंद) तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
14. शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे टम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
23y 132d शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023
24y 145d इशान किशन बनाम बन चटोग्राम 2022
26y 186d रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013
15. शुभमन गिल एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी तो वहीं 8वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्लेयर बने हैं।
16. शुभमन गिल 208 न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।
ALSO READ: “तुमसे नहीं हो रहा तो संन्यास ले लो यार…” 350 रनों के लक्ष्य के बाद भी सिर्फ 12 रनों से मिली जीत तो भड़के फैंस, इन 3 खिलाड़ियों को दिया संन्यास लेने की सलाह