आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी के बाद इसकी चर्चा जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है. कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा की तरह अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं कुछ चेहरों में बदलाव भी किया गया है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पिछले सीजन इन खिलाड़ियों द्वारा खराब प्रदर्शन रहा जिस वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया.
आज हम आईपीएल 2023 (IPL 2023) में खेले जाने वाले 10 फ्रेंचाइजी के 10 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं.
IPL 2023 में 10 टीमों के कप्तान
1. चेन्नई सुपर किंग-महेंद्र सिंह धोनी
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डू प्लेसिस
3. मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा
4. पंजाब किंग्स- शिखर धवन
5. दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत
6. राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
7. कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर
8. लखनऊ सुपरजाइंट्स- केएल राहुल
9. गुजरात टाइटंस- हार्दिक पांड्या
ALSO READ: चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ही करेगी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित की होगी छुट्टी ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!
इस फ्रेंचाइजी को अभी भी कप्तान की तलाश
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लगभग सभी टीमों के कप्तान का चेहरा सामने आ चुका है. बस सनराइजर्स हैदराबाद ही एक ऐसी टीम है जिसने अभी तक अपने नए कप्तान की घोषणा नहीं की है.
दरअसल केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद अभी तक हैदराबाद के फैंस अपने नए कप्तान का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही ये फ्रेंचाइजी एक नए चेहरे की घोषणा कर सकती है.
ALSO READ: आईपीएल 2023 के लिए केकेआर ने बनाई अब तक की सबसे मजबूत टीम, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरे श्रेयस अय्यर तो जीत पक्की